Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को मोतिहारी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.

मोतिहारी: जिले के छतौनी स्थित स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची थी. इस दौरान तेजस्वी यादव ने जमकर सीएम नीतीश पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आरजेडी (RJD) केवल ‘MY’ की नहीं, बल्कि माई-बाप और A to Z की पार्टी है. आप मंच पर देख लीजिए कि सभी जाति के लोग बैठे हैं. इसलिए जो यह भरम में हैं कि आरजेडी ‘MY’ की पार्टी है तो वह भ्रम से बाहर आ जाएं. यह A to Z की पार्टी है. यह केवल विकास और रोजगार की पार्टी है.

बीजेपी ने सभी नौकरी को ही समाप्त कर दिया- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि अपलोग का आशीर्वाद लेने हम मोतिहारी आए हैं. दस साल नरेंद्र मोदी की सरकार रही और मोदी को दस साल काम करने का मौका दिया. दस साल बीजेपी के कैंडिडेट को जिताया और आज लोग बेरोजगार हैं उन्होंने जब मोतिहारी आए थे तो वादा किया था कि मैं मोतिहारी आऊंगा तो मोतिहारी चीनी मिल चालू करूंगा और इसी चीनी मिल का चाय पिऊंगा, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ. ये बात भी झूठी निकली. बीजेपी की सरकार बनेगी तो सभी को नौकरी मिलेगी, लेकिन मिली? अब बीजेपी की सरकार सभी नौकरी को ही समाप्त कर दिया.

‘नौकरी दिलाने का कार्य हमारी पार्टी करेगी’

पूर्व डिप्टी सीएम ने मोतिहारी की धरती से एलान करते हुए कहा कि सभी को नौकरी मिलेगी. बीजेपी सरकार ने नौकरी के नाम पर सभी को जाति और धर्म और हिंदू मुसलमान कह कर आपस में लड़ाने की काम किया है. आप लोग चिंता नहीं करे सभी जाति के गरीब-बेरोजगार को नौकरी दिलाने का कार्य हमारी पार्टी करेगी. तेजस्वी यादव करेगा.

Related posts

Breaking : बेगूसराय में दिनदहाड़े लाखों की लूट, सीएसपी संचालक को लूट के दौरान मारी गोली… घायल का इलाज जारी….

Bihar Now

Profitable Pokies Casino Australia

Bihar Now

इंतजार खत्म !…. दरभंगा में बड़ा धमाका ऑफर, मदर्स डे के मौके पर प्री बुकिंग पर जबरदस्त OFF … Don’t Wait, Hurry Up ! ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो