Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया नामांकन दाखिल, नीतीश को अपने ऊपर फिर से विश्वास जताने के लिए दी धन्यवाद..

बेगूसराय में एनडीए के और से जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग जदयू और भाजपा के उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया। चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री सह जदयू विधायक मंजू वर्मा ने मंझौल अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। मंजू वर्मा मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड होने के बाद चर्चित हुई थी और उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि सीबीआई जांच में मंजू वर्मा या उनके पति का कहीं कोई रोल सामने नहीं आया था। सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर मंजू वर्मा पर भरोसा जताया और उन्हें तीसरी बार चेरिया बरियारपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं दूसरी ओर बेगूसराय विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कुंदन कुमार सिंह जुलूस के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंच अपना नामांकन दाखिल किया। तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक जदयू में शामिल हुए थे जिसके बाद नीतीश कुमार ने उन्हें तेघरा से जदयू का उम्मीदवार बनाया। आज वीरेंद्र महतो भी तेघरा अनुमंडल कार्यालय पहुंचे अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के एमएलसी रजनीश कुमार पूर्व एमएलसी रूद्र राय, भाजपा और जदयू के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। बखरी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र भाजपा उम्मीदवार राम शंकर पासवान ने बखरी अनुमंडल कार्यालय पहुंच अपना नामांकन दाखिल किया ।

सभी उम्मीदवार नामांकन करने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और अपना दमखम दिखाया। नामांकन के बाद मंजू वर्मा ने एक समारोह आयोजित कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग मेरे टिकट पर सवाल उठाते थे लेकिन हमारे मुखिया नीतीश कुमार ने हम पर विश्वास किया है और टिकट दिया जबकि दूसरी विपक्षी पार्टियों को उम्मीदवार नहीं मिल रहा था इस बार उनकी जीत सुनिश्चित है। भाजपा उम्मीदवार कुंदन कुमार सिंह और तेघड़ा के वीरेंद्र महतो ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों के मुद्दों पर वे जनता के बीच जाएंगे।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
र सिंिि

Related posts

दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत,कई घायल…

Bihar Now

Big Breaking : कटिहार में मेयर के हत्या के बाद बिगड़े हालात,जगह जगह सड़क जाम,स्थिति तनावपूर्ण…

Bihar Now

पटना समेत कई जिलों को लेकर अलर्ट, बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो