Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

‘प्रधानमंत्री देश को बेच देंगे’, खरगे के बयान पर आ गया मोदी के ‘हनुमान’ चिराग पासवान का बयान

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अहमदाबाद अधिवेशन में यह कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को बेच देंगे’. इस पर खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस की मानसिकता को समझ ही नहीं पाया कि वो एक व्यक्ति का विरोध करते-करते, ये भी भूल गए कि वो देश का अपमान करने लग गए हैं.”

चिराग पासवान ने आगे कहा, “यह वही लोग हैं जिनके कार्यकाल में एक से एक बड़े घोटाले इस देश ने देखे हैं. आज देश में एक ऐसे प्रधानमंत्री जिन्होंने देश में घोटालों पर, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने का काम किया है. एक ऐसे प्रधानमंत्री जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने का किया है. अंतरिक्ष के माध्यम से कैसे दुनिया में भारत की पहचान बने, हर स्तर पर उस व्यक्ति ने काम किया है.”

चिराग ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने गांव में महिलाओं की स्वास्थ की चिंता करते हुए शौचालय तक की भी सोच रखी तो वहीं अंतरिक्ष के माध्यम से देश को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसकी सोच भी उस प्रधानमंत्री ने की. उनके लिए आप इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं? मल्लिकार्जुन खरगे बहुत बड़े हैं और बहुत अनुभवी हैं. आप नीतियों का विरोध करें, लेकिन एक व्यक्ति का विरोध करते-करते इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना, यह बिल्कुल उचित नहीं है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप हमारी सरकार को नीतियों पर घेरिए, आपको जितने सवाल हमारी सरकार से करने हैं कीजिए. आपके पास पूरा हक और अधिकार है, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्तेमाल हमारे देश के लिए कतई उचित नहीं हैं. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय इस बात को कभी भी स्वीकार करेगा या सम्मान करेगा जिस तरीके की आपने भाषा का इस्तेमाल किया है. देश को बेचने की ये सोच किसी भारतीय के जह्रन में नहीं आ सकती. खरगे अगर ऐसी सोच रखते हैं तो कहीं न कहीं ये चिंता की बात है.”

Related posts

नहाय- खाय से शुरु हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ, भक्तिमय हुआ माहौल…

Bihar Now

एक निर्भया… दूसरी प्रियंका… देश मांग रहा है इंसाफ !

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो