Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को M.A.C.P योजना का लाभ देने की मांग..पूर्व JDU MLC ने की नीतीश सरकार से मांग…

सरकार से 2009 से 2014 तक के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को M.A.C.P योजना का लाभ देने की मांग पूर्व विधान पार्षद प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने की है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से M.A.C.P योजना सरकार में लंबित था और इससे शिक्षकों में लगातार असंतोष बढ़ रहा था। इस बीच सरकार ने M.A.C.P योजना को अपनी मंजूरी दे दी है। शिक्षक संघ दरभंगा जिला के पूर्व सचिव मणिकांत चौधरी ने इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए आर०डी०डी दरभंगा के प्रयासों की सराहना की है।
इस बीच संघ के सूत्रों के अनुसार M.A.C.P योजना का लाभ वर्ष 2009 से वर्ष 2014 के बीच सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को नहीं मिला है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
शिक्षा विभाग से पूर्व विधान पार्षद ने मांग की है कि 2009 से 2014 के बीच सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को तुरंत M.A.C.P का लाभ दिया जाए।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

कटैया से कोशी बराज जाने वाली मुख्य नहर का बांध टूटा, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

उधर प्रधानमंत्री बने PM मोदी… इधर तेजस्वी यादव ने दे दिया बड़ा बयान, पटना पहुंचते ही खूब बोले

Bihar Now

सनकी पिता की करतूत !… पहले तीन बेटी और पत्नी की कर दी हत्या, फिर खुद को मौत के गले लगा लिया…

Bihar Now