Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज FIR, कंटेंट के चोरी का आरोप…

बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज करवाया गया है… पटना के पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है… प्रशांत किशोर पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने अभियान ‘बात बिहार की’ के लिए कंटेंट की नकल की है।

प्रशांत किशोर के खिलाफ जेडीयू के ही पूर्व नेता शाश्वत गौतम ने एफआईआर दर्ज कराई है। शाश्वत गौतम में आरोप लगाया है कि वह ‘बिहार की बात’ नाम से एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और भविष्य में उसे लांच करने की तैयारी थी लेकिन उसके पहले ही इस कंटेंट को प्रशांत किशोर लॉन्च कर दिया।

शाश्वत गौतम ने प्रशांत किशोर के साथ-साथ ओसामा नाम के एक युवक पर भी एफआईआर दर्ज कराई है। गौतम का कहना है कि ओसामा उनके प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हुआ था लेकिन लॉन्चिंग के पहले ही उसने इस्तीफा दे दिया। ओसामा ही वह शख्स है जिसने प्रशांत किशोर को बिहार की बात प्रोजेक्ट का सारा कंटेंट उपलब्ध कराया।

शाश्वत गौतम ने दावा किया है कि जिस प्रोजेक्ट पर वह काम कर रहे थे प्रशांत किशोर ने हूबहू उसी प्रोजेक्ट की नकल करते हुए ‘बात बिहार की’ अभियान की शुरुआत कर दी। गौतम ने इस संबंध में पुलिस को सबूत भी उपलब्ध कराए हैं। उनका दावा है कि जनवरी महीने में उन्होंने इसके लिए वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन भी कराया था।

प्रशांत किशोर के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में धारा 420 406 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले को पटना पुलिस के बड़े अधिकारी खुद देखेंगे। शाश्वत गौतम प्रशांत किशोर की एंट्री के पहले जेडीयू का सोशल मीडिया देखा करते थे।

नीलेश, पटना

Related posts

Times वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2023- KIIT ने ऊंची छलांग लगाई 601-800 को हार्ट में दिया गया स्थान…

Bihar Now

फर्जी क्लिनिक और पैथोलॉजी के विरुद्ध चला अभियान, मृत डॉक्टर के नाम पर महीनों से संचालित हो रहा था फर्जी क्लिनिक…

Bihar Now

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अस्पताल परिसर, एक महिला सहित दो लोग घायल.. PMCH परिसर पहुंची कई थानों की पुलिस…

Bihar Now