Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने दिया तालिबानी सजा, पेड़ में बांध कर की बेरहमी से पिटाई…भीड़तंत्र का ये कैसा इंसाफ, समाज को ये अधिकार किसने दिया ?..

बिहार के समस्तीपुर में ग्रामीणों का तालिबानी चेहरा देखने को मिला है, जहाँ गांव के दबंगों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की और उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

। हालांकि बिहार नाउ न्यूज़ इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना गांव की है। इस वीडियो में भीड़ में महिला-बच्चे और पुरुष सभी शामिल थे। इस भीड़तंत्र ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और पहले लोगों ने दोनों की पिटाई की। फिर दोनों को पेड़ में रस्सी से हाथ बांध दिया गया,वहीं लोग बेदर्दी की इस घटना को तमाशबीन बनकर नजारे देखते रहे। बताया जा रहा है लड़की के परिवार वाले भी वहां मौजूद थे..

। जब भीड़तंत्र अपनी सजा से संतुष्ट हो गए और उनका मन भर गया, तब जाकर दोनों को वहीं छोड़ चले गए।जानकारी के अनुसार दोनों युवक युवती अजना गांव के रहने वाले हैं। चर्चा के मुताबिक युवती अपने प्रेमी युवक के साथ जा रही थी। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा था। बताया जा रहा है कि इसकी भनक लगने पर परिजन भी वहां पहुंचे। पर दबंगो के सामने वे भी निःसहाय हो तमाशा देखते रहे।बहरहाल अब देखने वाली बात यह होगी इस वीडियो के वायरल होने बाद जिला प्रशासन कितनी तेजी से एक्शन लेता है और इसमें अपराध में शामिल दोषियों पर कब तक कार्रवाई करता है।

अफरोज आलम, बिहार नाउ ,समस्तीपुर

Related posts

I.N.D.I.A Alliance में सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा- बिहार में कोई झंझट नहीं, नाम लिए बिना चिराग पर की छींटाकशी…

Bihar Now

राममय माहौल के बीच JDU को बड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.सुनील सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा.,. “आगे कर्तव्य पथ का दिशा निर्देश प्रभु श्री राम करेंगे”…

Bihar Now

कोरोना को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार एपिडेमिक डिजीज, COVID 19 रेगूलेशन लागू

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो