Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, नियुक्ति की मांग को लेकर प्रर्दशन कर रहे थे अभ्यर्थी, पुलिस ने किया बल प्रयोग…

बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां पुलिस ने STET  अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया है… शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर STET अभ्यर्थियों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। रिजल्ट में धांधली का भी आरोप लगाते हुए पटना की सड़कों पर उतरे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के आवास का घेराव किया।

इस दौरान अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री से मिलने की मांग कर रहे थे। पटना के इको पार्ट के पास भारी संख्या में अभ्यर्थी सड़क पर उतर गये जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने से रोका लेकिन जब वे मानने को तैयार नहीं हुए तब पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया। जिसके कारण अफरा-तफरी मच गयी।

मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। वही प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार भी दौड़े और अचानक गिर पड़े जिससे वे घायल हो गये हैं।

प्रदर्शन कर रहे एसटीईटी अभ्यर्थियों ने कहा कि जिन्हें शिक्षक के तौर पर स्कूल में होना चाहिए वे आज सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं। हम अपना अधिकार मांग रहे हैं जो मिलना चाहिए। वे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने आए हैं।

उनसे मिलकर वे अपनी बातों को रखेंगे और नियुक्ति की मांग करेंगे। बीते दिनों शिक्षा मंत्री ने खुद कहा था कि सभी की नियुक्त होगी लेकिन अब ऐसा क्यों किया जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर हमलोग पटना की सड़कों पर उतरे हैं और आंदोलन कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने एसटीईटी रिजल्ट को बदले जाने की भी बात कहते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष और शिक्षा विभाग के सचिव से इस्तीफे की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि उनकी जल्द बहाली नहीं की गयी तो वे आत्मदाह करने को विवश होंगे। उन्हें आश्वासन नहीं बल्कि नौकरी चाहिए।

Related posts

जेडीयू के 10 विधान पार्षदों का समाप्त हो रहा आज कार्यकाल…विधान परिषद में बीजेपी बन जाएगी सबसे बड़ी पार्टी…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण,2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य से ज्यादा प्राप्त की गई उपलब्धि…

Bihar Now

Australia Original Slot

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो