Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

फेसबुक के जरिए दोस्ती… फिर प्यार…फिर सात फेरों के बंधन में बंधना…फिर धोखा…ये कैसी दास्तां ?…

जीवनसाथी डॉट कॉम से पहचान,फेसबुक और व्हाट्सएप से दोस्ती फिर हुआ हुआ प्यार,प्यार के बाद सात वचनों के साथ लिया सात फेरा, फेरा के बाद दिया धोखा।जी हाँ सुनने में ये थोड़ा अटपटा लग रहा होगा।मगर ये सच है।ये कहानी एक मासूम सी लड़की की जो बेगूसराय से करीब पाँच सौ किलोमीटर दूर पशिचम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है।
करीब एक साल पहले जीवनसाथी. कॉम पर दोनों की पहचान हुई फिर सोशल मीडिया के द्वारा दोनों की नजदीकियां बढ़ी, फिर दोनों ने एक साथ रहने के लिए एक मंदिर में सात फेरों के साथ सात वचनों के बंधन में बंध गए।मासूम सोनम को क्या पता जिस सिविल इंजीनियर के साथ वो सात वचनों की कसम खाकर साथ रहने जा रही है शादी के चंद दिनों के बाद ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर देगा।
बेगूसराय: एक तरफ कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को लेकर पूरे देश भर में लॉक डाउन जारी है तो वहीं दूसरी और घरेलू हिंसा की शिकायतें भी दूरभाष के माध्यम से थाने में सूचना मिलना जारी है लगातार चल रहे कोरोना बंदी का असर अब पति पत्नी के नजदीकी रिश्तो पर भी दिखाई देने लगा है और लगातार कोरोना बंदी की वजह से पति पत्नी के साथ रहने की वजह से घरेलू हिंसा में भी एक तरफ जहां भारी इजाफा हो रहा है तो वही अब कई रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच चुके हैं । घरेलू हिंसा की शिकार हो रही महिलाओं को देखते हुए जिला प्रशासन एवं न्यायालय ने कई तरह के इंतजाम किए हैं लेकिन इसका प्रभाव वास्तविक जीवन पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा। आलम यह है कि हिंदू मैरिज एक्ट के रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वचन लेने वाले पति पत्नी अब प्रशासन एवं न्यायालय के दरवाजे खटखटाने लगे हैं ।

दरअसल कोलकाता के हावड़ा के रहने वाले सोनम सिन्हा एवं भागलपुर के अंबिका प्रसाद के प्यार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है । दरअसल सोनम सिन्हा ने बताया कि सर्वप्रथम jeewansathi.com के माध्यम से दोनों एक दूसरे के नजदीक आए फिर मोबाइल,फेसबुक एवं व्हाट्सएप के माध्यम से उन दोनों की नजदीकियां लगातार बढ़ती रही। बाद में दोनों ही परिवार की सहमति से मार्च 2019 में पटना के एक मंदिर में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए ।

घरेलू हिंसा से प्रताड़ित महिला को लेकर पुलिस एवं न्यायालय की मुहिम कितनी कारगर होगी यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन जिस तरह से हाल के दिनों में घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं क्योंकि पति पत्नी के विवाद का मामला सैकड़ों प्रताड़ित महिला का परिवार न्यायालय में मामला दर्ज है क्योंकि इस तरह का मामला ऐसा प्रतीत होता है कि अभी कोरोना बंदी सात फेरों पर भी भारी पड़ने लगी है।

धनंजय झा बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Free Casino Pokies No Download No Registration No Sign In

Bihar Now

पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, लखीसराय में रैली को करेंगे संबोधित..

Bihar Now

बेगूसराय में पिस्टल की नोंक पर बंधक बनाकर स्वर्ण व्यवसाई से लूटपाट, अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो