Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बंदोबस्त कार्यालय का नाजिर शराब के नशे में गिरफ्तार, कराया मेडिकल जांच

अंजुम आलम

 

जमुई: जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बंदोबस्त कार्यालय के नाजिर स्व: शिवानंद दास के पुत्र बासुकी को गुरुवार की शाम उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
बताया जाता है

कि गुरुवार को जमुई जिला बंदोबस्त कार्यालय के नाजिर शराब के नशे में धुत होकर अपने ही कार्यालय में ड्रामा कर रहे थे। जिसकी सूचना किसी ने जिला पदाधिकारी राकेश कुमार को दे दी।

उंसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार द्वारा उंसके निजी आवाज से गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि पूरे बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और विभाग का संख्त निर्देश है कि कोई भी सरकारी कर्मी या आम आदमी शराब का सेवन करता है तो उसके ऊपर अभिलंब कार्रवाई करनी है।

जिसको लेकर जिला पदाधिकारी का निर्देश प्राप्त हुआ कि बंदोबस्त कार्यालय का नाजिर शराब के नशे में धुत होकर कार्यालय में हंगामा कर रहे हैं। उसके बाद कार्यालय छोड़कर नाजीर अपने डेरा पर भाग गए। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डालकर चेक करने के बाद इनका लोकेशन उनके निजी आवास में मिला। उंसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। इनका ब्लड और यूरीन सैंपल जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है और ब्रेथ एनालाइजर मशीन के द्वारा भी शराब पीने की पुष्टि हुई है।

 

Related posts

बांका में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर पीछे बैठी थी लड़की, उसे साथ लेकर फरार हुए बदमाश…

Bihar Now

मौजूदा हालात को लेकर सोनिया गांधी की विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग… बिहार से जीतन राम मांझी समेत कई विपक्षी नेता मीटिंग में मौजूद…

Bihar Now

गोपाल खेमका हत्याकांड से उठ रहे सवालों के बीच पटना में फिर मर्डर, स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या.. “सु”शासन पर सवाल ?….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो