Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बड़ी खबर: पटना में एक मकान में भीषण आग,जल कर एक बच्चे की मौत…

राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत बंगाली टोला के एक मकान में भयंकर आग लगने से एक डेढ़ साल के बच्चे की जलने से मौत हो गयी , जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगो ने बताया कि अचानक घर से घमाका की आवाज सुनाई दिया और जब लोग अंदर जाकर देखे तो घर में भयंकर आग लगा हुआ था। उस आग में तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस चुके थे ।

जिन्हें स्थानीय लोगो के द्वारा निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जंहा डॉक्टरों ने एक बच्चे जिसकी उम्र डेढ़ साल है मृत घोषित कर दिया और दो बच्चों की हालात की गंभीरता को देखते हुए इलाज किया जा रहा है ।

आग लगने कारण अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है । वही मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया । आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश वर्मा अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचकर घायलों के इलाज के साथ साथ छानबीन में भी जुट गए ।

नीलेश पटना

 

Related posts

EXCLUSIVE: एक बार फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, हाजत से एक कैदी फरार…

Bihar Now

Breaking : पूर्व पैक्स अध्यक्ष की अपराधियों ने गड़ासी से काटकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल…

Bihar Now

Big Breaking: रंगे हाथ रिश्वत लेते अमीन को निगरानी विभाग ने पकड़ा,अंचल में संविदा पर कार्यरत हैं अमीन…

Bihar Now