Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बागेश्वर बाबा के बिहार आगमन को लेकर सियासी बवाल… देश व “बिहार” किसी के बाप का नहीं, जो किसी को आने से रोक ले”…

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

देश व राज्य किसी के बाप का नही, जो किसी को आने से रोके, जो अपने हक के लिए आवाज ही नहीं उठा सकता वो धीरेन्द्र शास्त्री को क्या रोकेंगा- जीवेश मिश्रा पूर्व मंत्री बिहार सरकार (भाजपा)

लालू प्रसाद यादव अपने दोनों बेटों के बीच समानता का अधिकार भी नहीं देते। एक बेटे के पास 5 – 5 विभाग पड़ा हुआ है तो दूसरे बेटे के पास मात्र एक ही विभाग है। वो भी कैसा विभाग आप सभी जानते हैं।

दरभंगा – बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री पटना में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा सुनाने वाले हैं। उनके आने को लेकर बिहार की सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जाले विधानसभा के भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि राजद और जदयू सिर्फ मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए सारा प्रपंच रच रही है। अगर सनातन धर्म गुरुओं का विरोध हुआ तो यह गलत होगा। क्योकि यह देश व राज्य किसी के बाप का नही है। इसका जवाब बिहार की जनता देगी।

साथ ही जीवेश मिश्रा ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा तेज प्रताप यादव लगातार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। लेकिन उन्हें याद रखनी चाहिए उनके पिता लालू प्रसाद यादव अपने दोनों बेटों के बीच समानता का अधिकार भी नहीं देते। एक बेटे के पास 5 – 5 विभाग पड़ा हुआ है तो दूसरे बेटे के पास मात्र एक ही विभाग है। वो भी कैसा विभाग आप सभी जानते है। तेज प्रताप यादव क्या बोलते हैं क्या नहीं बोलते हैं। उनको कोई नोटिस में नहीं लेता है। तेज प्रताप यादव के बारे में आम जनता के बीच क्या धारणा है। आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक संत हैं। वे यहां आ रहे हैं और अपना प्रवचन करेंगे। उनके लाखो फ्लावर्स हैं उनसे बात करेंगे। इसमें घबराने की क्या बात है।

वही जीवेश मिश्रा ने अपना आपा खोते हुए कहा कि यह किसी के बाप का देश व राज्य है क्या। जो किसी को आने से रोक लगा दे। मुख्यमंत्री को जनता बनाती है। ये जनता का राज्य है। यहां की जनता मालिक है। ना किसी के बाप का राज्य है। क्या हम नहीं आने देंगे और आने देंगे। यह सब कहने से बात बनेगी क्या। बागेश्वर धाम के बाबा डंके की चोट पर आएंगे और अपनी बात करेंगे।

बताते चले की बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि बागेश्वर बाबा अगर हिंदू-मुसलमान को लड़वाने का काम करेंगे तो मैं उनका विरोध करुंगा। पटना एयरपोर्ट पर घेराव किया जाएगा। जिसके बाद से बिहार की सियासी पारा काफी बढ़ा हुआ है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पटना में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा सुनाने वाले हैं। वही 15 मई को दिव्य दरबार लगेगा, जिसमें बाबा लोगों के नाम की पर्ची निकलेंगे।

 

Related posts

Big Breaking : 31 मार्च तक पूरा बिहार लॉक डाउन, नीतीश सरकार ने लिया फैसला…

Bihar Now

Best Signup Bonus Casino New Zealand

Bihar Now

Bonus Online Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो