Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बाढ़ को लेकर एक्शन मोड में सीएम नीतीश कुमार, वाल्मीकि नगर सहित कई बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, दिए कई अहम निर्देश…

मुख्यमंत्री ने गंडक नदी के पिपरा-पिपरासी तटबंध तथा बगहा शहर सुरक्षात्मक कार्य का किया हवाई सर्वेक्षण…

मुख्यमंत्री ने गंडक बराज के 4 से लेकर 18 फाटकों का गहन निरीक्षण करने के साथ-साथ बराज कंट्रोल रुम का भी लिया जायजा…

मुख्यमंत्री ने गंडक बराज संचालन कार्य को तत्परतापूर्वक कराने का दिया निर्देश ..

मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर निर्मित पेवर ब्लॉक की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, कामगारों का किया उत्साहवर्द्धन।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गंडक नदी पर बने पिपरा-पिपरासी तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया। यह तटबंध उत्तर प्रदेश एवं बिहार की सीमा पर निर्मित है। मुख्यमंत्री ने पीपरा-पिपरासी तटबंध के 32.38 किलोमीटर से 32.56 किलोमीटर के
बीच क्षतिग्रस्त बोल्डर स्टड संरचनाओं के पुनर्स्थापन कार्य का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही बगहा शहर सुरक्षात्मक कार्य का भी मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने गंडक बराज, वाल्मीकिनगर, पश्चिम चम्पारण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने बराज के संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी वहां उपस्थित वरीय अधिकारियों से ली। मुख्यमंत्री ने बराज संचालन कार्य को तत्परतापूर्वक कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने गंडक बराज के 4 से लेकर 18 फाटकों का गहन निरीक्षण किया तथा फाटकों के संचालन से संबंधित जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बराज के निरीक्षण के पश्चात गंडक बराज के कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया तथा गंडक बराज से विगत दिनों में डिस्चार्ज किए गए पानी
की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सावधानीपूर्वक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम परिसर में स्थानीय स्तर पर निर्मित पेवर ब्लॉक की लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उच्च गुणवत्तापूर्ण पेवर ब्लॉक की मुख्यमंत्री ने सराहना की तथा वहां उपस्थित कामगारों की हौसला आफजायी की। उन्होंने पेवर ब्लॉक का निर्माण करने वाले कामगारों से बातचीत के क्रम में कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान वापस लौटे व्यक्तियों को उनके घर के पास ही रोजगार मुहैया कराने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े तथा उनका जीविकोपार्जन हो सके।

जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि लॉकडाउन के दौरान वापस लौटे कामगारों, श्रमिकों को उनके हुनर के अनुसार रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। कई श्रमिकों को स्वरोजगार मुहैया कराकर उन्हें उद्यमी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वापस लौटे श्रमिकों एवं कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य युद्धस्तर पर लगातार जारी है।

निरीक्षण के दौरान विधायक, वाल्मीकिनगर, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधान पार्षद, भीष्म सहनी, जदयू जिलाध्यक्ष-सह-पूर्व सांसद, कैलाश बैठा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव
संजीव हंस, आयुक्त तिरहुत प्रमंडल पंकज कुमार, जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, पुलिस अधीक्षक बगहा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कोरोना के आंकड़ों को लेकर सहरसा जिला प्रशासन कंफ्यूजड क्यों ?…अभी तक सहरसा में कोरोना पाज़िटिव मरीज का आंकड़ा 8 या 9 या फिर 10 ?

Bihar Now

बिहार में गोलियों की बौछार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?…

Bihar Now

फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में कम से कम एक बार सभी लोगों को‌ करना चाहिए फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो