Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने मैथिली पुत्र प्रदीप की मौत पर व्यक्त की शोक संवेदना,माटी पुत्र के कृत को संजोने के लिए करेंगे हर संभव प्रयास

मिथिला पुत्र प्रदीप की मौत पर मिथिला में शोक की लहर दौड़ गई है.. मिथिला के कई विद्वान, कई नेतागण ने प्रदीप की मौत की खबर सुनते ही दुख व्यक्त की है..इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी मैथिली पुत्र प्रदीप की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है..दुख व्यक्त करते हुए मदन मोहन झा काफी भावुक हो गए…

उन्होंने इस मौके पर कहा कि हमने माटी पुत्र को खोया है  जिसकी कभी पूर्ति नहीं सकती है.. लेकिन धरोहर कभी मरता नहीं है.. मदन मोहन झा ने कहा कि मैथिली पुत्र प्रदीप हमारे संस्कृति व सभ्यता के प्रतिक भी थे…

वहीं मदन मोहन झा ने मैथिली पुत्र प्रदीप के कृत को संजोने कर रखने के लिए पार्टी लेवल के साथ साथ व्यक्तिगत तौर पर हर संभव प्रयास करेंगे…. बिहार नाउ से बात करते हुए मदन मोहन झा ने उक्त बातें कहीं..

बता दें कि मिथिला के धरोहर व मैथिली पुत्र प्रदीप ने आज सुबह अपने लहेरियासराय स्थित आवास पर अंतिम सांस ली…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

बिहार : जहरीली शराब का कहर !… दो लोगों की संदिग्ध मौत, दो‌ की हालत गंभीर…

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जनता दरबार के दौरान युवक ने किया हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार…

Bihar Now

कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, परिजनों में मातम का माहौल

Bihar Now