Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष मदन मोहन झा ने जेडीयू थामने की खबरें पर दर्ज की आपत्ति , कहा – ऐसे लोगों की राजनीतिक समझ पर तरस आती है, ‘हाथ’ के साथ हूं और डट कर रहूंगा…

बिहार लोजपा में सियासी घमासान के बीच बिहार कांग्रेस में टूट की खबरें सोशल मीडिया में तेजी से तैरने लगी है… बिहार कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कई कांग्रेस MLA हाथ का साथ छोड़ जेडीयू का दामन थाम सकते हैं , ये खबरें काफी तेजी से राजनीतिक गलियारों सहित सोशल मीडिया में तैर रही है.. लेकिन इन तमाम राजनीतिक अटकलें पर विराम लग गई है..

बिहार कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस तरह के तमाम खबरों को अफवाह करार दिया है.. उन्होंने बिहार नाउ से बात करते हुए इन तमाम आरोपों को खारिज कर दिया है.. उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें जिसका कोई आधार न हो, तरजीह नहीं देनी चाहिए या ऐसे लोग जिनको थोड़ी सी भी राजनीतिक समझ न हो, उनको सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें लिखने से परहेज करनी चाहिए..

मदन मोहन झा ने ऐसे लोगों की राजनीतिक समझ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की राजनीतिक समझ पर मुझे तरस आती है… मदन मोहन झा ने तमाम ऐसे राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि ये सिर्फ और सिर्फ अफवाह है.. हम हाथ के साथ हैं और डट कर रहेंगे…

Related posts

बेखौफ अपराधी ने अधिवक्ता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट…

Bihar Now

ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल एक चालक की मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम कर प्रदर्शन…

Bihar Now

Nz Casinos With No Deposit Bonuses

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो