Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के 11 जिलों में आंधी-वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

बिहार में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वहीं, अगले 24 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए पूर्वानुमान जताते हुए आंधी, वज्रपात के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की है. जिन जिलों में खासकर आंधी के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है, उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया शामिल हैं.

बारिश को लेकर भी कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, मार्च से लेकर जुलाई तक बारिश से लेकर वज्रपात तक का मौसम माना जाता है और इस दौरान लोगों को खास सावधानियां बरतने की जरूरत भी होती है. यही वजह है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

Related posts

ट्रैक्टर पलटने से दबकर एक महिला की मौत, एक बच्ची घायल…

Bihar Now

‘एक शाम शहीदों के नाम ‘ कार्यक्रम में शिरकत किए नीतीश कुमार, कहा – पुलिस मुख्यालय में हर शहीदों के नाम बनाया जाए स्मारक…

Bihar Now

Casino Ohne 5 Sekunden Giropay

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो