Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश व वज्रपात का अलर्ट… गंगा, सोन और पुनपुन नदी का बढ़ने लगा जलस्तर…

बिहार में मॉनसून पूरी तरीके से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है… बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 28 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की माने तो रविवार से अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य के अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

इससे पहले शुक्रवार को पटना में झमाझम बारिश देखने को मिली। लगभग शाम 5:00 बजे 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। यही नहीं रात में भी कई इलाकों में खूब बारिश हुई। जिसके कारण से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो मिली।

हल्की बारिश की वजह से कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार में पटना में शुक्रवार को 17.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण पटना का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 34.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गयागया..

पटना में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है। पिछले 48 घंटे में दीघा घाट पर 92 सेमी और गांधी घाट पर 69 सेमी बढ़ा है। बुधवार को दीघा घाट पर जलस्तर 45.07 मीटर और गांधी घाट पर 44.80 मीटर था।

शुक्रवार को दीघा घाट पर 45.99 मीटर और गांधी घाट पर 45.49 मीटर हो गया है। हालांकि, अभी शहर के दोनों घाटों पर खतरे के निशान से नीचे है। दीघा घाट पर खतरे का निशान 50.45 मीटर और गांधी घाट पर खतरे का निशान 48.60 मीटर है।

वहीं, सोन और पुनपुन का भी जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोईलवर में सोन के जलस्तर में 32 सेमी और श्रीपालपुर घाट पर 19 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। कोईलवर में खतरे का निशान 46 मीटर और श्रीपालपुर घाट पर 44 मीटर है…

Related posts

कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने व्यक्त की शोक संवेदना, कहा – सदानंद जी के निधन से बिहार की राजनीति में एक युग का अंत हो गया…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर – बन्द रहेगा आज मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य को लेकर मंदिर को तोड़े जाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा बुलाया गया है मुजफ्फरपुर बंद, रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में किया गया तब्दील।

Bihar Now

7 अक्टूबर को महागठबंधन करेगी सीट शेयरिंग का ऐलानः बैठक में हुई चर्चा, CPI M नेता बोले- सब फाइनल हो गया है; परसो पीसी कर करेंगे ऐलान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो