Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के कुढ़नी विस में उपचुनाव की घोषणा…

बिहार में जहां रविवार को गोपालगंज और मोकामा के उपचुनाव के परिणाम आने वाले हैं, वहीं इसी बीच अब चुनाव आयोग ने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

कुढ़नी विधानसभा में आगामी 5 दिसंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे इसके साथ देश के अलग-अलग पांच राज्यों में 5 सीटों पर उपचुनाव होंगे। वहीं चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भी लोकसभा सीट के उप चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मैनपुरी में 5 दिसंबर को ही वोटिंग कराई जाएगी।

चुनाव आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के साछ ओडिशा के पद्मपुर, राजस्थान के सरदारशाहर , छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर और यूपी के रामपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ यूपी के मैनपुर लोकसभा के लिए चुनाव होंगे।

गैजेट नोटिफिकेशन – 10 नवंबर

नॉमिनेशन की अंतिम तिथि – 17 नवंबर

नामांकन की स्क्रूटनी – 18 नवंबर

नामांकन वापसी -21 नवंबर

वोटिंग – 5 दिसंबर

काउंटिंग – 8 दिसंबर

अनिल साहनी पर आरोप है कि राज्यसभा सांसद रहते उन्होंने बिना कोई यात्रा किए जाली ई-टिकट और फर्जी बोर्डिंग पास के जरिये 23 लाख 71 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी. सीबीआई ने इस मामले में मनी लाउंड्रिंग एक्ट, धोखाधड़ी, सरकारी पद के दुरुपयोग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

एलटीसी घोटाले के मामले में 31 अक्टूबर 2013 में सीबीआई ने केस दर्ज किया था. जिस पर सुनवाई के बाद 29 अगस्त को कोर्ट ने अनिल सहनी समेत तीनों को एलटीसी घोटाले का दोषी करार दिया था और तीन साल कैद की सजा भी सुनाई थी। जिसके बाद बीते 13 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने उनकी विस सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी किया था

एक दिन पहले ही अनिल साहनी ने सदस्यता फिर से बहाल होने की संभावना जाहिर की थी। उन्होने कहा था कि दिल्ली कोर्ट के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जिसके बाद वह फिर से अपनी सदस्यता बहाल करने की मांग करनेवाले हैं।

Related posts

देर रात मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन खोखा बरामद, इलाके में दहशत…

Bihar Now

हाईकोर्ट ने सहरसा एम्स के मामलों की सुनवाई को‌ 9 मई तक टाला …. राज्य सरकार ने कोर्ट को अभी तक नहीं दिया भूमि संबंधि ब्योरा…

Bihar Now

10 साल बाद पटना में शुरू हुई इंडियन रोड कांग्रेस, तीसरे दिन 6 तकनीकी सत्र का किया गया आयोजन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो