Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार के नवादा में सुबह-सुबह मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

बिहार के नवादा में शुक्रवार को बदमाशों ने मुखिया की गोली मार हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि नवादा जिला के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसके बाद इलाका में दहशत का माहौल हो गया है. वहीं, पकरीबरावां के डीएसपी महेश चौधरी ने गोली मारने की बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

रात्रि में नहीं पहुंचे थे घर

बताया जा रहा है कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली स्कूल के पास मुखिया के शव को बरामद किया गया है. पप्पू मांझी के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है. मृतक की मौसी सांस कारी देवी ने बताया कि उन्हें कोई संतान नहीं है, जिसके कारण मुखिया पप्पू मांझी अपने ससुराल में ही रहता था. देर रात्रि नौ बजे वह हर दिन की तरह घर से निकला, लेकिन रात में घर वापस नहीं आया. घर के लोग सो गए. वहीं, सुबह गांव के लोगों से पता चला कि पप्पू मांझी की किसी ने इंटर विद्यालय बुधौली के समीप हत्या कर दी है. जब परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि गोली मारकर हत्या की गई है.

वहीं, मुखिया की गोली मारने के बाद अब सियासी पारा चढ़ गया है. मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय यादव ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है. मुखिया की हत्या ने पूरे इलाका में दहशत का माहौल कायम कर दिया है.

बदमाशों की जल्द होगी गिरफ्तारी- डीएसपी

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने मुखिया की गोली मारकर हत्या करके आराम से फरार हो गए. मुखिया की गोली मारकर हत्या के मामले में डीएसपी के साथ तमाम पुलिस पदाधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं. वहीं, डीएसपी महेश चौधरी ने कहा कि मुखिया की गोली मारकर हत्या की गई है. फिलहाल पूरे मामला की हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधी की खोजबीन कर पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related posts

बेगूसराय, सहरसा और खगड़िया दौरे पर आज होंगे सीएम नीतीश कुमार…

Bihar Now

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ आज लोक आस्था का महापर्व छठ… जानें समय और नियम…

Bihar Now

JDU सांसद का अस्पताल में औचक निरीक्षण, मरीजों ने खोली दी तेजस्वी यादव के दावों की पोल !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो