Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के सीएम “NK” नहीं, सुपर सीएम “DK” हैं … राज्यपाल से मिलने के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान… लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उठाए सवाल !…

बिहार में सियासी गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं, वही तेजस्वी यादव सुबह-सुबह राज्यपाल से मिलने पहुंच गए.. तेजस्वी के राज्यपाल से मिलने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है, लेकिन इसी बीच तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मिलने के बाद बड़ा बयान दिया हैं…

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री NK नहीं, सुपर सीएम DK हैं … तेजस्वी यादव में सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा है..

तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर हमने बिहार में बिगड़ते लॉ इन ऑर्डर को लेकर जानकारी दी है… उन्होंने कहा है कि बिहार में किसी एक खास जाति को परेशान किया जा रहा है, टारगेट किया जा रहा है… अल्पसंख्यक समाज को निशाना बनाया जा रहा है… जिसकी बानगी मधुबनी में सामने आई है… इसी को लेकर हमने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सोपा है…

तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मिल बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया तथा प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति से अवगत कराया…

उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएँ हो रही हैं तथा शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है।

प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही है। पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। विशेषरूप से मुसलमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। ख़ुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे है। राज्य और केंद्र के मंत्री सैंकड़ों राउंड फायरिंग को जायज़ ठहरा रहे है। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है।… मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर हैं …

Related posts

चुनाव कराने आए CAP के जवान ने आपस में एक दूसरे को मारी गोली, मौके पर ही हुई दोनों की मौत…

Bihar Now

Deposit Casino Pokies Cheats

Bihar Now

RJD की BJP को चुनौती, ‘सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ही होंगे CM, ऐलान करके दिखाए’

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो