Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : तीन व्यापारी भाईयों के ठिकानों पर IT की रेड, दरभंगा समेत 5 शहरों में छापेमारी…

दरभंगा में पशु आहार से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर आज इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स, पटना की इन्वेस्टिगेशन यूनिट दरभंगा सहित समस्तीपुर, पुणे, गुवाहाटी और कोलकाता में पशु आहार के व्यवसायियों के दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है।

छापे की खबर से शहर के अन्य बड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आयकर विभाग की टीम की रडार पर पशु आहार से जुड़े तीन व्यापारी भाई हैं…

सूत्रों के मुताबिक आयकर की एक टीम शहर के दोनार स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पशु आहार से जुड़े व्यवसायी के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। इससे जुड़े समस्तीपुर, पुणे व गुवाहाटी के ठिकानों पर भी अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। एक टीम कोलकाता में दिव्य दृष्टि पोल्ट्री पर छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि आयकर विभाग के निशाने पर दरभंगा के अशोक महनसरिया, आनंद महनसरिया और राज कुमार महनसरिया जो तीनों भाई हैं। इसके अलावा समस्तीपुर के प्रकाश अनुपम शामि हैं।

सभी व्यवसायी पशु आहार के निर्माण और बिक्री के अलावा लेख आटा मिल सहित पोल्ट्री व्यवसाय में शामिल हैं। छापेमारी दल मे से अधिक पदाधिकारी व कर्मी शामिल हैं…

Related posts

BJP ने रुठों को मनाने की कवायद शुरू की, संजय जयसवाल से मुलाकात के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?

Bihar Now

हत्या या आत्महत्या ?

Bihar Now

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले क्या जातीय संघर्ष की ओर है बिहार ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो