Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हत्या या आत्महत्या ?

Imaginary pic
Imaginary pic

दरभंगा : जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई. मृत युवक की पहचान अशोक पासवान के रूप में की गई है.

जानकारी के मुताबिक, मामला दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना स्थित पिपरौलिया गांव का है. कहा जा रहा है कि मृत युवक अशोक पासवान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई.

शव आम के बगीचे में एक रस्सी के सहारे लटका था. जबकि युवक का चप्पल वहीं पेड़ के नीचे पड़ी थी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा और पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया.फिलहाल, पूरा मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा है.

बताया जाता है कि मृतक का घर भी पिपरौलिया में ही है. अशोक पासवान कल ही अपने ससुराल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन सोमवार को उसकी लाश पेड़ से लटकी हुई मिली. फिलहाल, परिजन कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है. पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है. इधर गांववालों भी ज्यादा कुछ कहने को तैयार नहीं हैं. उन्हें भी लगता है यह जांच का विषय है. आखिर यह हत्या है या आत्महत्या.

Related posts

मॉं काली की पूजा सिर्फ पूजा ही नहीं, अब इस गांव के लिए बन चुका है धरोहर…

Bihar Now

बिहार के शिक्षा व्यवस्था की प्रशांत किशोर ने खोली पोल, कहा-अभी सरकार को ये डर ही नहीं है कि अगर बेहतर पढ़ाई नहीं होगी, तो लोग नहीं देंगे हमें वोट*

Bihar Now

अहले सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मुजफ्फरपुर, प्रोपर्टी डीलर पर फायरिंग…

Bihar Now