Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार मानसून अपडेट बक्सर, भागलपुर, पटना में खतरे के निशान से ऊपर गंगाः आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली से 5 की मौत

बिहार के कई शहरों में हो रही लगातार बारिश से गंगा-गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, सुपौल, नालंदा और गया जिले की 4 हजार आबादी बाढ़ की चपेट में है। वहीं, बीते 24 घंटे में आकाशीय बिजली से 5 लोगों की मौत हुई हैं।

मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें से 7 जिलों में भारी और 13 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

वहीं बक्सर से लेकर भागलपुर के कहलगांव तक गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना, हथीदह और कहलगांव में गंगा लाल निशान के ऊपर है। पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर लाल निशान से 54 सेमी और हथीदह 17 सेमी और कहलगांव में 7 सेमी ऊपर है।

इसके साथ ही पटना के रिवर फ्रंट पर पानी चढ़ गया है। कुर्जी के पास बिंदटोली इलाके में पानी भर गया है। एलसीटी घाट के पास टावर में बाढ़ का पानी घुस गया है। शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के बाद पटना के कई इलाकों में पानी भर गया।

पटना में जलजमाव की तस्वीरें देखिए

2 दिनों तक हल्की और तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मानसून का टर्फ लाइन पाकिस्तान से मध्य राजस्थान, मध्य यूपी, पूर्वी बिहार और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाता दिख रहा है। इसी का असर बिहार और झारखंड में हो रहा है। राज्य में अगले 2 दिनों तक हल्की और तेज बारिश की संभावना है।

पटना के गांधी घाट पर पानी लाल निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर

जल संसाधन विभाग के मुताबिक गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। पटना के गांधी घाट पर पानी लाल निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर है। गांधी घाट पर गंगा गुरुवार की सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। वहीं, पटना के रिवर फ्रंट पर पानी चढ़ गया और कुर्जी से बिंदटोली आने-जाने वाला रास्ता डूब गया है।

गांधी घाट पर अब नहीं होगी गंगा आरती

पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अब गांधी घाट पर शनिवार से गंगा आरती का आयोजन नहीं किया जाएगा। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इसके लिए नोटिस जारी किया है। सेफ्टी को ध्यान में रखते ये फैसला लिया गया है। बता दें कि गांधी घाट पर हर शनिवार और रविवार को बनारस के तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन होता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने लिया जायजा

पटना में शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। अटल पथ होते हुए सीएम जेपी गंगा पथ पर पहुंचे और कंगन घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने और पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया था।

24 घंटे में आकाशीय बिजली से 5 की मौत

बिहार में शुक्रवार को आकाशीय बिजली से 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें औरंगाबाद में एक, जमुई में एक, नालंदा में एक और बक्सर में दो लोगों की मौत हुई हैं।

Related posts

निगरानी के हत्थे चढ़ा एसआई, एक लाख घूस लेते रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार …

Bihar Now

बकरीद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 413 स्थानों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात …

Bihar Now

समस्तीपुर में इंटर परीक्षार्थियों पर लाठीचार्ज, देर से सेंटर पहुंचने पर छात्र और अभिवावकों का हंगामा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो