Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अररिया में कारोबारी की हत्या, सिर में मारी गोली… लूट ले गए रुपये, जांच में जुटी पुलिस…

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर नहर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक मवेशी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. कारोबारी के पास डेढ़ लाख रुपये थे जो लूट कर बदमाश फरार हो गए.

बुधवार (07 अगस्त) सुबह करीब सात बजे के आसपास की यह घटना है. मृतक की पहचान बाबू अख्तर (40 वर्ष) के रूप में की गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा.

बताया जाता है कि मवेशी कारोबारी बाबू अख्तर अपने पिता के साथ मैजिक गाड़ी से मवेशी खरीदने के लिए सिंघेश्वर जा रहे थे. वह पलासी थाना क्षेत्र के बरबन्ना गांव के रहने वाले थे. जैसे ही अररिया से रानीगंज की तरफ तेज गति से गाड़ी लेकर जा रहे थे कि रामपुर नहर के समीप एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया. गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने बाबू अख्तर के सिर में गोली मार दी. उनके पास डेढ़ लाख जो रुपये थे वह लूट कर फरार हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों की मदद से बाबू अख्तर को इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. रानीगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

इस पूरे मामले में मृतक बाबू अख्तर के पिता मो. सुलेमान ने बताया कि पलासी के बरबन्ना गांव से मैजिक गाड़ी से मधेपुरा के सिंघेश्वर मवेशी खरीदने के लिए वो लोग जा रहे थे. रामपुर नहर के समीप ओवरटेक कर आगे से गाड़ी को रोका गया. एक बाइक पर तीन बदमाश थे.

एक ने उनके बेटे बाबू अख्तर पर गोली चला दी. डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. इधर इस घटना को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Related posts

कैमूर में विद्युत के करेंट की चपेट में आने से वार्ड पार्षद की मौत की मौत

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत मधुबनी दौरा, रिवर फ्रंट सहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन…

Bihar Now

मतगणना के लिए तैयारियां पूरी, DM और SP ने लिया जायजा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो