Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प में पूर्व जिप सदस्य की मौत, घर में मचा कोहराम… “खाकी” वर्दी का खौफ अपराधियों में क्यों नहीं ?…

दरभंगा – कमतौल थाना क्षेत्र के खजुरबारा में गुरुवार की शाम दो पक्षो के बीच हुए जमीनी विवाद में पूर्व जिला पार्षद सदस्य लालबाबू यादव घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से घायल लालबाबू को इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया।वही डीएमसीएच में प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। वही पटना ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही लालबाबू यादव की मौत हो गई। वही मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया।

5 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

वही मृतक का पुत्र अभिषेक कुमार ने कहा कि कल शाम हमारे पापा कमतौल बाजार से लौट रहे थे।
उसी क्रम नंद राय सहित 20 से 22 की संख्या में पहले से घात लगाये लोगो ने अचानक हमला कर दिया। अपराधियो ने जबरदस्ती हमारे पापा को गाड़ी से उतार कर विवादित जमीन पर ले गया। जहाँ उन्होंने खंती और रिवाल्वर से गोली मार कर घायल करें। जिसमे उनके पैर में तीन-चार हॉल हो गया। वहीं उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, उसी क्रम में उनकी मौत हो गई।

बढ़ते अपराध को लेकर करेंगे मुख्यमंत्री से बात

वही मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता मो अली अशरफ फातमी ने कहा कि अपराधियो में पुलिस का भय होना चाहिए। शायद उसमे थोड़ी कमी है, उसको देखना पड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि बेलगाम अपराधी पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई भी की जा रही है। उसमें सफलता भी मिल रही है। वही फातमी ने कहा कि जिले में बढ़ते अपराध को लेकर वे मुख्यमंत्री के साथ साथ मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी तथा एसएसपी से बात करेंगे।

अपराधी की गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी

वही दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कहा कि दो पक्षों में जमीन को लेकर मारपीट हुई थी।जिसमे इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।वही उन्होंने कहा कि इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। वही उन्होंने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए टीम को गठित कर छापेमारी की जा रही है। अपराधी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। कल रात में मृतक ने इलाज के दौरान ब्यान दिया था। उसने गोली लगने की बात नही कही। वहीं उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो जायेगा कि इस घटना में गोली का उपयोग हुआ है कि नही।

 

Related posts

झारखंड के नए सीएम होंगे चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, ईडी कर सकती है गिरफ्तार…

Bihar Now

बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष व भागलपुर के वरिष्ठ वकील की हत्या, मौके पर DIG समेत पहुंचे तमाम आलाधिकारी…

Bihar Now

6 दिनों से लापता युवक का अभी तक कोई ट्रेस नहीं, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव, गुमशुदा या अपहरण ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो