Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Breaking : वार्ड पार्षदों की गुंडागर्दी, पुलिस गिरफ्त से कथित घूसखोर अफसर को भगाया, निगरानी टीम के साथ की बदसलूकी..

बगहा । बड़ी खबर बगहा से है जहां रामनगर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को 20 हज़ार रुपये रिश्वत लेते निगरानी की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया लेकिन कुछ वार्ड पार्षदों ने अपने समर्थकों के साथ गिरफ्तार घूसखोर अफसर को भगा दिया और निगरानी टीम के तमाम अधिकारी से बदसलूकी की…

नगर परिषद की योजनाओं में कमीशन के एवज में कार्यपालक पदाधिकारी रिश्वत ले रहे थे। साथ ही पैसा नहीं देने पर गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे। शिकायत के बाद पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय से जितेंद्र कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है ।पूछताछ के बाद निगरानी की टीम अपने साथ गिरफ्तार युवकों ले गईl

*बकाए वेतन के लिए मांग रहे थे पैसा*

इस कार्रवाई को लेकर डीएसपी सर्वेश कुमार ने बताया कि नगर परिषद में टैक्स लिपिक से पद पर काम करनेवाले एक कर्मी की तीन साल से वेतन पेंडिंग था, जिसमें वह लंबे समय से भुगतान कराने के लिए नगर परिषद का चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान नगर परिषद के ईओ ने उनसे पेंडिंग वेतन पास कराने के लिए 20 हजार रुपयों की मांग की थी। शुक्रवार को टीम ने ईओ को पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

Related posts

तेजस्वी यादव को गोपालगंज कूच करने की नहीं मिली इजाजत, तेजस्वी के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,अब क्या होगी आरजेडी की रणनीति ?…

Bihar Now

Buckler Trucking Roulette Nz

Bihar Now

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, मुख्यमंत्री के काफी करीबी रहे दिनेश राय बनाए गए पश्चिम चंपारण के DM …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो