Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार: मिड-डे-मील खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार, परिजनों का जमकर हंगामा…

बिहार के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के नाम पर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार मिड डे मील के भोजन में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राज्य के बगहा से है जहां मध्यान भोजन करने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए है. जानकारी के अनुसार अभी और ज्यादा बच्चे बढ़ने की संभावना बताई जा रही है.. .

बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद दर्जनों बच्चे की अचानक स्कूल में ही तबीयत बिगड़ने लगी जिससे वहां अफरातफरी मच गयी. धीरे धीरे बीमार बच्चों की संख्या 100 हो गई. वहीं स्कूल में बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी स्कूल पहुंच गए. पुलिस मौके पर पहुंची. आनन फानन में सभी बीमार बच्चों को एम्बुलेंस के सहारे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी तरफ परिजन जमकर हंगामा कर रहे है…

परिजनों ने बताया कि सरकारी स्कूल में दोपहर का खाना खाने के बाद बच्चे बीमार हो गए. ग्रामीणों ने स्कूल पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है. मिड डे मील खाने से स्कूली बच्चे बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.

Related posts

Breaking : कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे ,24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता बना अध्यक्ष……

Bihar Now

हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, ऑन ड्यूटी एक पुलिसकर्मी को रौंदा, मौके पर मौत..

Bihar Now

सनशाइन हेल्थ केयर इंस्टिट्यूट में सेमिनार का आयोजन,सभी अतिथियों ने व्यक्त किए अपने अपने विचार….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो