Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

‘बिहार में CM पोस्ट के लिए कोई वैकेंसी नहीं”, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बोले चिराग पासवान…

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इलेक्शन से पहले राज्य में सियासी हलचल तेज है। इसी बीच लोक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस मीटिंग के बाद चिराग ने कहा कि बिहार में सीएम पोस्ट के लिए कोई भी वैकेंसी नहीं है।

चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘बिहार में मुख्यमंत्री के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। बिहार में मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे एनडीए गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव परिणामों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री मोदी के सोच वाली सरकार, एक मजबूत एनडीए की सरकार, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे होंगे।’

केद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘देश की सोच एक विकास सोच, प्रधानमंत्री मोदी के सोच वाली सरकार बिहार चुनावों के बाद परिणामों के बाद मजबूत एनडीए की सरकार बनने जा रही है। मुझे इस बात का पूरा विश्वास है। फिलहाल बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। जैसे मैंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच का नेतृत्व बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे होंगे।’

Related posts

फ्लॉप शो को लेकर नाराज हुए नीतीश, जल्द हो सकता है जेडीयू में सांगठनिक बदलाव !…

Bihar Now

मनरेगा के JE से 40 लाख रंगदारी की मांग, नक्सलियों ने मांगी रंगदारी…

Bihar Now

दर्दनाक हादसे में एक बालक व एक किशोरी की मौत, मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो