Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में आधा दर्जन आतंकवादी के घुसने की सूचना, स्पेशल ब्रांच ने तमाम जिलों के आलाधिकारी को किया अलर्ट…

नेपाल भारत नेपाल के सीमा के रास्ते जैसे मोहम्मद के छ खूंखार आतंकी बिहार में घुसपैठ करने में कामयाब हो चुके हैं जैसे मोहम्मद नामक खूंखार आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले खूंखार आतंकियों के बिहार में घुसने की सूचना मिली है। स्पेशल ब्रांच ने इसे लेकर जिले में अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आतंकी भारत नेपाल सीमा के रास्ते प्रदेश में घुसने में कामयाब हो गए हैं।

पाकिस्तानी सेना से प्रशिक्षित खूंखार आतंकी संगठन जैसे मोहब्बत मोहम्मद के आधा दर्जन आतंकियों के बिहार में घुसने की सूचना से उत्तर बिहार के जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस की स्पेशल ब्रांच के एसपी ने मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों के एसएसपी, एसपी को इस आशय का पत्र लिखकर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

बताया गया है कि बीते 15 दिनों में नेपाल की सीमा के रास्ते बिहार में तकरीबन आधा दर्जन आतंकियों ने घुसपैठ किया है। इन आतंकियों के निशाने पर राज्य के बड़े राजनेता अन्य प्रमुख शहर हैं।

गौरतलब है कि बिहार को आतंकियों ने इससे पहले भी निशाना बनाने की कोशिश की है। बिहार के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल बोधगया में आतंकियों ने बम विस्फोट कर या बता दिया था कि बिहार का कोई भी इलाका हम से अछूता नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांधी मैदान में हुई रैली के दौरान भी आतंकियों ने बम विस्फोट किया था जिसमें 6 लोग मारे गए थे।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Breaking: बिहार में बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर अपराधियों ने की फायरिंग, तीन लोगों को मारी गोली…

Bihar Now

तेजस्वी यादव को गोपालगंज कूच करने की नहीं मिली इजाजत, तेजस्वी के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,अब क्या होगी आरजेडी की रणनीति ?…

Bihar Now

बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द… 20 सितंबर से 25 नवंबर के बीच 10 चरणों में होगा पंचायत चुनाव …

Bihar Now