Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में “आप” की एंट्री, नीतीश और तेजस्वी दोनों पर साधा निशाना…

ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आती जा रही है त्यों त्यों राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो रही है । इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी ने बेगूसराय में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया साथ ही साथ आम आदमी पार्टी ने प्रेस को भी संबोधित किया ।

आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि आज बिहार देश के सबसे पिछड़े पायदान पर खड़ा है यहां की शिक्षा स्वास्थ्य या अन्य विकास की योजनाएं कहीं भी धरातल पर नजर नहीं आ रही । चाहे वह चाचा की सरकार हो या भतीजे की सबों ने बिहार वासियों को सिर्फ बरगलाने का काम किया है और जातिगत माहौल खड़ा कर सिर्फ वोट की राजनीति की है । लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी विकास के मुद्दों को लेकर बिहार में भी चुनाव लड़ेगी । हालांकि आम आदमी पार्टी कितने सीट पर चुनाव लड़ेगी यह उन्होंने अभी स्पष्ट नहीं किया ।

नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए सुशील कुमार ने कहा कि पिछले दिनों शिक्षक की बहाली में भी नीतीश कुमार का चुनावी एजेंडा ही नजर आया और उन्होंने सर्टिफिकेट के आधार पर शिक्षकों की बहाली कर दी जिसमें की अधिकांश शिक्षक अयोग्य थे । साथ ही साथ अब शिक्षकों को पढ़ाई की जगह आइसोलेशन सेंटर का चार्ज दिया जाता है तो कभी जनगणना तो कभी पशु गणना के काम में फंसा कर रखा जाता है ,जिससे कि शिक्षा के स्थिति बद से भी बदतर हो गई है ।

इस दौरान उन्होंने दिल्ली की चर्चा करते हुए कहा कि आज दिल्ली में लोग प्राइवेट शिक्षण संस्थान की जगह सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

कोरोना के खौफ के बीच बेखौफ होकर शराब पार्टी में मशगूल हैं “नीतीश कुमार” के “नेता” जी ?…

Bihar Now

Big Breaking: पटना AIIMS से कूदकर एक कोरोना पीड़ित मरीज ने की खुदकुशी, मौत..

Bihar Now

पिस्टल लहराते हुए तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, बेखबर पुलिस !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो