Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में खिलाड़ियों को अब निःशुल्क प्रशिक्षण नहीं देगी सरकार… बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा संचालित कार्यक्रम, एकलव्य बंद…

बिहार हार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के अनुसार  विभिन्न जिलों में संचालित सभी एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्रों की जाँच विशेष दल के द्वारा करायी गयी। जाँच प्रतिवेदन के आधार पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के द्वारा तत्काल प्रभाव से सभी संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र को पत्र निर्गत होने की तिथि से स्थगित करने का निर्णय लिया गया तथा उन सभी प्रशिक्षण केन्द्रों पर कार्यरत संविदा कर्मी को पत्र निर्गत होने की तिथि से कार्यमुक्त किया गया है।*

*आपको बता दें कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के द्वितीय कार्यकारिणी समिति का ज्ञापांक 781, दिनांक 12.06.2024 के निदेशानुसार एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र संचालन का प्रभार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना को दिया गया था।

17 जनवरी 2025 को जारी किए गए पत्रांक- 299 के अनुसार सभी प्रशिक्षण केन्द्रों का पुर्नआंकलन के पश्चात अर्हता प्राप्त करने वाले प्रशिक्षण केन्द्रों को माह अप्रैल, 2025 से प्रारम्भ किया जायेगा। उक्त प्रस्ताव पर सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है।*

*शैक्षणिक और खेल सत्र के बीच में 17 जनवरी को एकाएक एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र तत्काल स्थगित करने के संबंध में पत्र जारी किया।गया है। पूरे बिहार में औरंगाबाद, बांका, भोजपुर, भागलपुर, मधेपुरा, वैशाली, रोहतास, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढ़ी, बक्सर, प० चम्पारण, सिवान, नालंदा, बेगूसराय के जिलाधिकारियों को पत्र निर्गत गया है।

पत्र के अनुसार उपरोक्त जगहों पर बिहार सरकार द्वारा संचालित एकलव्य केंद्र 18 जनवरी से स्थगित रहेंगे। पत्र के अनुसार अप्रैल 2025 में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक का पुनर्मूल्यांकन होगा। लेकिन एकलव्य केंद्र के बच्चे और बच्चियों का पत्र में कोई उल्लेख नहीं है कि शैक्षणिक और खेल सत्र के बीच में एकलव्य को बंद कर देने के बाद उनका क्या होगा?*

Related posts

आग लगने से दो घर जलकर खाक, एक वृद्ध सहित एक बच्ची झुलसी ..

Bihar Now

फक्र है अपने बेटे की शहादत पर, लेकिन शहादत जाया नहीं जानी चाहिए – शहीद के पिता…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक, 146 एजेंडों पर लगी मुहर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो