Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में घर में सो रहे दम्पति को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर…

गया के भदवर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में सो रहे दंपति को गोली मार दी. जिस कारण मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान भदवर थाना क्षेत्र के सेवता गांव निवासी कुलम देवी के रूप में हुई है, जबकि उनके पति सुरेंद्र यादव घायल है।

घायल का इलाज शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है। मामले में गया SSP आशीष भारती ने बताया कि बीती देर रात्रि अपराधियों ने सेवता गांव निवासी सुरेंद्र यादव के घर में गोलीबारी की है, जिससे उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल है.

इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Related posts

ज़मीनी विवाद को लेकर एक किसान की गला रेतकर हत्या, बेगूसराय में बदमाश बेखौफ क्यों ?… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

ललन‌ सिंह के बयान पर “PK” का तंज… कहा – मंत्री बनने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का उतारते थे आरती, अभी कमियां बता रहें हैं…

Bihar Now

Tik Tik से खुला हत्या का राज, आरोपी गिरफ्तार !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो