Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में घर में सो रहे दम्पति को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर…

गया के भदवर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में सो रहे दंपति को गोली मार दी. जिस कारण मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान भदवर थाना क्षेत्र के सेवता गांव निवासी कुलम देवी के रूप में हुई है, जबकि उनके पति सुरेंद्र यादव घायल है।

घायल का इलाज शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है। मामले में गया SSP आशीष भारती ने बताया कि बीती देर रात्रि अपराधियों ने सेवता गांव निवासी सुरेंद्र यादव के घर में गोलीबारी की है, जिससे उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल है.

इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Related posts

पटना में डबल मर्डर से हड़कंप, पत्नी और साली को गोली मारने के बाद शख्स ने की खुदकुशी…

Bihar Now

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली, पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती…

Bihar Now

बिहार में चुनाव से पहले फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पटना SSP सहित 18 IPS का तबादला, देखें पूरी लिस्ट..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो