Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पटना में डबल मर्डर से हड़कंप, पत्नी और साली को गोली मारने के बाद शख्स ने की खुदकुशी…

पटना: राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडलीय अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बिगहा गांव में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. जहां गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से जख्मी है. जिसका इलाज पटना में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इस घटना का मास्टरमाइंड उस घर का दामाद दीपक कुमार ही है.

पत्नी को लेने ससुराल आया था पति: दीपक कुमार ने पहले पत्नी और साली को गोलियों से छलनी कर दिया, इसके बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. घटना के पीछे कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है.

मुखिया प्रतिनिधि उमाशंकर सिंह ने बताया कि दीपक कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी को लेने ससुराल आया था लेकिन उसकी पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार दिया. इसी बात पर दीपक कुमार भड़क गया और उसने पत्नी लक्ष्मी देवी और साली गुड़िया देवी को गोलियों से छलनी कर दिया और खुद भी गोली मार ली.

“पति-पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से पत्नी मायके आ कर रह रही थी. पति मायके से उसे ले जाने आया था, लेकिन पत्नी के इंकार करने से वो भड़क गया और गोली मार दी.”-उमाशंकर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि

इस घटना को लेकर एएसपी अपराजित लोहान ने बताया कि दीपक कुमार और उसकी पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से जख्मी साली गुड़िया कुमारी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है. मौके से तीन खोखा बरामद किया गया है. मामले की तफ्तीश में पुलिस टीम जुटी हुई है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.

“पटना से एफएसएल की टीम बुलाई गई है. मौके से एक पिस्टल और 3 खोखा भी बरामद किया गया है. अहले सुबह हुई इस घटना से पूरा गांव सन्न रह है.

Related posts

नई इबारत लिख रही कौशल विकास मिशन की शाखा 

Bihar Now

RJD के जिलाध्यक्ष की धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन…

Bihar Now

ट्रक वालों से अवैध पैसा वसूली करने के आरोप में 4 कांस्टेबल सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो