Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार में टला बड़ा हादसा !…मालगाड़ी के कपलिंग में गड़बड़ी, दो भाग में बटी बोगियां, डब्बे को जोड़ने में जूटा रेल महकमा../

सोहन प्रसाद,बेतिया

इस वक़्त की बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है जहाँ नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड पर जा रही माल ट्रेन दो हिस्सों मे बंट गईं. जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया. दरअसल कपलिंग पीन छोड़ने से माल गाड़ी दो हिस्सों में बंट गईं डीरेल होते माल गाड़ी को चालक ने सूझबूझ से बचा लिया।

बताया जा रहा है की माल गाड़ी नरकटियागंज से बगहा जा रही थी इसी दौरान पिपरा ढाला गेट नंबर 45 C के समीप बोगियों का अचानक कपलिंग पीन टूटकर गिरने से माल ट्रेन की बोगियां दो हिस्सों में बंट गईं लिहाजा दो पार्ट में अलग अलग होती ट्रेन देखकर भगदड़ मच गईं. ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा नहीं थी लिहाजा किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इस घटना के बाद करीब आधे घंटे से रेल यातायात प्रभावित हो गया. वहीं कपलिंग पीन जोड़ने औऱ ट्रेनों के परिचालन की क्वायद में जुटे रेलकर्मी ने बोगियों की कपलिंग को जोड़ मालगाड़ी का परिचालन कराया.

Related posts

मर्डर मामले में 19 मेट्रोपोलिटन शहरों में पटना टॉप पर…

Bihar Now

कश्मीर से बाहर दहशत में कश्मीरी, यवतमाल में चार छात्र की पिटाई, शिवसेना बोली- कार्रवाई करेंगे

Bihar Now

BPSC मुख्य परीक्षा परिणाम में चाणक्य आईएएस एकेडेमी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, अब इंटरव्यू की तैयारी शुरू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो