Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“बिहार में तालिबानी राज” !… अररिया में चोर के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर उठाए सवाल ?

अररिया में चोरी के आरोप में एक शख्स के प्राइवेट पार्ट में लोगों ने मीर्च पाउडर डाल दिया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है …इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है … तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरते हुए पूछा है कि बिहार में तालिबानी राज हो गया है ?

इस पूरे मामले में बीते सोमवार (26 अगस्त) को पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए स्वीकार किया है कि मामला अररिया का है. अररिया पुलिस के एक्स हैंडल से लिखा गया, “यह मामला अररिया थाना क्षेत्र से संबंधित है.

चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक के साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया था. उपर्युक्त कृत्य करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.”

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसको लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अररिया में जो घटना घटी है उसे राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ट्विटर के माध्यम से इस डबल इंजन सरकार, एनडीए सरकार को आईना दिखाया है. यह कौन सा राज कहा जाएगा? इस महाजंगलराज में महा अपराधी राज कायम हो गया है. बिहार में शासन और प्रशासन का इकबाल समाप्त हो गया है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में तालिबान राज! बीजेपी/NDA बिहार में सत्ता में मौज से है इसलिए जातिवादी गोदी मीडिया मौन है। हम और हमारा दल दलितों,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक और हिस्सेदारी की बात करते है इसलिए जातिवादियों को हमारा शासन हमेशा जंगलराज नजर आता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह तो तालिबानी शासन को याद दिला रहा है. बिहार में हो क्या रहा है? डबल इंजन की सरकार इस गुंडाराज को कब खत्म कर पाएगी?

बिहार में अपराधियों की बहार है और बिहार में डबल इंजन की एनडीए सरकार है. सत्ता में बैठे लोगों को जवाब देना पड़ेगा और कहना होगा कि डबल इंजन की सरकार ने महाजंगल राज स्थापित किया है. यह जो घटना हुई है इससे शर्मसार करने वाली बात और कुछ हो नहीं सकती है.

Related posts

पटना के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अपने कोटे से उपलब्ध कराई कई मशीनें..

Bihar Now

कटिहार में अनाज घोटाले का पर्दाफाश !. किसकी जवाबदेही ?

Bihar Now

बिहार में बे”खौफ” अपराधी !.. फिर डॉक्टर को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो