Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेख़ौफ़ अपराधी !…सीवान में ज्वेलरी शॉप से 6 लाख की लूट, बाइक पर सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम…

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सीवान में बेखौफ लुटेरों ने सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है।

सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार स्थित सिमी ज्वेलर्स में तीन बाइक पर सवार 9 बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सर्राफा दुकानदार के दुकान खोलते ही अपराधी धमक गये और लूट की घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल लूट की इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस CCTV कैमरे की मदद से लुटेरों की शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गई है।

Related posts

पुलिस ने बदमाशों के मंसूबे पर फेरा पानी, हथियार तस्करी व आपराधिक घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे बाप बेटा हथियार की जखीरे के साथ गिरफ्तार…

Bihar Now

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी सोनू सिंह..

Bihar Now

बिहार बनेगा उद्योग का हब, मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा – हमारी सरकार जमीनी स्तर पर कर रही काम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो