Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेख़ौफ़ अपराधी !…सीवान में ज्वेलरी शॉप से 6 लाख की लूट, बाइक पर सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम…

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सीवान में बेखौफ लुटेरों ने सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है।

सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार स्थित सिमी ज्वेलर्स में तीन बाइक पर सवार 9 बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सर्राफा दुकानदार के दुकान खोलते ही अपराधी धमक गये और लूट की घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल लूट की इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस CCTV कैमरे की मदद से लुटेरों की शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गई है।

Related posts

Breaking : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हुई कोरोना पॉजिटिव, बिहार में बीजेपी की स्टार प्रचारक थी स्मृति ईरानी…

Bihar Now

नीतीश कुमार पर pk के प्रहार से तिलमिला गए सुशील मोदी…

Bihar Now

बिहार में दिलदहला देने वाली वारदात… बोलेरो के साथ एक शख्स को जलाया जिंदा !…कंकाल देखकर लोगों के उड़े होश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो