Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी !… बेगूसराय में मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए आज अहले सुबह एक मछुआरे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव की है । मृतक मछुआरे की पहचान करोड़ गांव निवासी आमिर साहनी के रूप में की गई है।

मृतक के परिजनों ने गांव के ही राम बालक तांती ,उमेश तांती सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार महज पांच घूर जमीन के विवाद में आमिर सहनी की हत्या की गई है । मृतक के भाई शंकर साहनी ने बताया कि एक जमीन जो रामबालक तांती लिखवाना चाहता था लेकिन जमीन के मालिक लगातार आमिर सहनी से जमीन लिखवाने की बात कर रहे थे।

लेकिन लगभग 10 लख रुपए कट्ठे जमीन की कीमत होने की वजह से अमीर साहनी एवं उसके परिवार वालों ने जमीन लिखवाने से इनकार कर दिया तब जमीन के मालिक ने आश्वासन दिया था कि 10 फीट का रास्ता आमिर साहनी एवं उसके परिवार वालों को दे दिया जाएगा। लेकिन पूर्व से ही राम बालक तांती उस जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए था और जब आमिर साहनी एवं उसके परिजनों के द्वारा सिर्फ रास्ता के लिए पांच घूर जमीन की कीमत जमीन मालिक को दी गई ।

इसी से आक्रोशित होकर रामबालक तांती उमेश तांती एवं अन्य लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह जैसे ही आमिर सहनी कावर क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए जा रहा था इस दौरान करोड़ गांव के समीप ही बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और तावर तोर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली आमिर साहनी के सर में लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

Related posts

दरभंगा के Ex-MLC स्व0 विनोद कुमार चौधरी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, न्यू बलभद्रपुर स्थित आवास पर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि….

Bihar Now

फेसबुक के जरिए दोस्ती… फिर प्यार…फिर सात फेरों के बंधन में बंधना…फिर धोखा…ये कैसी दास्तां ?…

Bihar Now

नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ सेन्ट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,पटना में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो