Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ बदमाश !… थानाध्यक्ष को ही मार दी गोली, स्थिति नाजुक, इलाके में गश्ती से परेशान थे बदमाश …

पूर्णियां में बेखौफ अपराधियों ने मधुबनी टीओपी के थाना अध्यक्ष मनीष कुमार को गोली मार दी .गोली मनीष कुमार के पिंजरे में लगी है. गंभीर हालत में वह max अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टरों ने गोली निकाल दिया है और उन्हें खतरे से बाहर बताया है .

वही सूचना मिलते ही आईजी सुरेश कुमार चौधरी, एसपी आमिर जावेद समेत सदर एसडीपीओ और कई थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. फिलहाल 2 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. एसपी ने बताया कि थाना अध्यक्ष मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधि घटना को अंजाम देने की फिराक में है. वह सिविल ड्रेस में अपने सहयोगी के साथ फोर्ड कंपनी पहुंच गए. जहां बाइक सवार चार अपराधी पहले से मौजूद थे.. .

इसी दौरान एक अपराधी ने मनीष कुमार पर गोली चला दी .जिसमें 1 गोली उनके पंजरे में लग गई और वह वहीं गिर गए .घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हर तरफ बॉर्डर को सील कर दिया गया है .अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. घटना देर रात की है.

Related posts

बिहार में बेखौफ अपराधी !… फिल्मी अंदाज में युवक का अपहरण, पुलिस की तत्परता से अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी… दो गिरफ्तार,तीन मौके से फरार !…

Bihar Now

SP ने मिनी गन फेक्ट्री का किया उद्भेदन,हथियार बरामद…

Bihar Now

Breaking : बिहार में कोरोना का महाविस्फोट, 24 घंटे में 15853 नए मामले आए सामने… पटना में 2844…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो