Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेलगाम अपराधी !… मधुबनी में SDO के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, “सु”शासन पर सवाल ?…

*मधुबनी:* फुलपरास SDO के ड्राईवर की गोली मारकर हत्या। देर शाम फुलपरास घोघरडीहा रोड में लोहिया चौक के निकट हत्या। बाईक सवार दो बेखौफ अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। घटना स्थल पर पहुंचीं कई थानों की पुलिस। पुलिस अपराधियों की टोह में जुटी।

मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार देर शाम करीब 7.30 बजे से 8.00 बजे के करीब फुलपरास अनुमंडल पदाधिकारी के प्राइवेट ड्राईवर मोहम्मद शकील की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के घोघरडीहा रोड में लोहिया चौक के पास घाटी है। घटना को दो बाईक सवार पिस्टल से लैस अपराधियों ने अंजाम दिया और चलते बने। बाईक पर सवार सिसवा बरही गांव निवासी मोहम्मद शकील के सीने में दो गोली लगी, जिसके बाद वह गिर गया। गोली की आवाज सुन कई लोग दौड़े तब तक अपराधी भाग निकले थे।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल शकील को फुलपरास अनुमंडल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर फुलपरास, घोघरडीहा, नरहैया, लौकही सहित कई थाना की पुलिस पहुंच कर अपराधियों की टोह में जुट गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दिया। घटना को लेकर खबर लिखे जाने तक प्रशासन का कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत व आक्रोश व्याप्त है।

Related posts

बिहार में अगले 72 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने की अलर्ट जारी…

Bihar Now

बिहार इंडस्ट्रिज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात, राज्य के उद्यमियों को संबोधित करने के लिए दिया आमंत्रण…

Bihar Now

लखीसराय में दो गुटों में जमकर मारपीट, पथराव… कई लोग घायल,तनाव व्याप्त, छावनी में तब्दील हुआ इलाका…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो