Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में रिश्वत की मांग पूरी नहीं किए जाने पर ठेकेदार को जिंदा फूंका, मौत.

मृतक
मृतक

बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। नया मामला गोपालगंज जिले का है। यहां बेखौफ बदमाशों ने गंडक प्रॉजेक्ट कार्यालय में घुसकर एक ठेकेदार को जिंदा जला दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक राशिद जमा ने बताया कि मृतक ठेकेदार रामाशंकर सिंह के परिजनों द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसपी के मुताबिक प्राथमिकी में पीड़ित परिवार ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुख्य अभियंता मुरलीधर सिंह पर रामाशंकर के बकाया राशि की भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग पूरी नहीं किए जाने पर उनकी हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित परिवार का यह आरोप
उधर, हत्या के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूरा मामला गंडक नहर परियोजना से जुड़ा है। पीड़ित परिजनों ने कहा है कि रामाशंकर से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोप है कि घूस नहीं देने पर उनकी हत्या की गई है।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा रामाशंकर के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है। उधर, रामाशंकर की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 को कई घंटों तक जाम रखा। बाद में पुलिस और प्रशासन के समझाने पर समाप्त हुआ। एसपी ने कहा है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

Related posts

JDU पार्टी ने दो मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी.. अशोक चौधरी बने झारखंड जेडीयू इकाई के प्रभारी और श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की मिली कमान..

Bihar Now

Special Report : कोरोना के ख़तरों के बीच धार्मिक आयोजनों का जोखिम,चैत्र नवरात्र पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा…मेले को प्रतिबंधित कर सकता है प्रशासन ?…

Bihar Now

मंत्री जी की पहले ही दिन भारी बेइज्जती, प्रधान सचिव का करते रह गए इंतजार, चपरासी ने दिया गुलदस्ता, पानी पानी हुए मंत्री जी… कार्रवाई करने की कही बात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो