Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हीट वेव कब तक, प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून ?…

पटना. बिहार के अधिकतर जिलों में 13-17 किमी प्रति घंटे की गति से गर्म हवा चल रही है. ज्यादातर जिलों में लू की स्थिति है. अगले पांच दिनों तक मौसम का यही रुख रहनेवाला है. लोगों को मानसून की बारिश के लिए भी अभी धीरज धरना होगा.

मौसम विभाग की सूचना के अनुसार, मानसून के बादल अभी केरल भी नहीं पहुंचे हैं और ये केरल से 250 किमी की दूरी पर अरब सागर में बीते तीन दिनों से स्थिर हैं. दक्षिणी अरब सागर में पश्चिमी हवाओं की बढ़ोतरी से मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है. ऐसे में बिहार में मानसून संभवत: 17-19 जून के बीच पूर्णिया के रास्ते प्रवेश करने की संभावना है.. .

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के केरल पहुंचने में ही अभी 2 दिन का समय और लग सकता है. बता दें कि सामान्य स्थिति में मानसून 1 जून को केरल के तट से टकरा जाता था, लेकिन आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 जून तक इसके केरल पहुंचने की संभावना जताई गई थी. अब इसमें भी देरी हो गई है और माना जा रहा है कि 6 से 9 जून के बीच मानसून के बादल केरल में प्रवेश कर सकते हैं.

वहीं, बिहार में पड़ रही गर्मी की बात करें तो राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा और कटिहार में लू की स्थिति है. अगले पांच दिनों तक मौसम का यही रुख रहेगा और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है…

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान को लेकर पूर्वानुमान व्यक्त किए गए हैं. इनमें पटना में अधिकतम 42 तो न्यूनतम 30, गया में 42/28, औरंगाबाद में 40/28, छपरा में 42/30, मुजफ्फरपुर में 43/30, पूर्णिया में 42/30, सीतामढ़ी में 43/30 और कटिहार में 43 अधिकतम और 30 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है…

Related posts

गोरखपुर के सांसद रवि किशन के हाथों हुआ हिट मशीन खेसारी लाल यादव की फिल्म “मेहरवान” का मुहूर्त, शूटिंग शुरू…

Bihar Now

इंसानियत जिंदा है… कोरोना मरीज की मौत के बाद अपनों ने छोड़ा साथ, डॉक्टर ने बढ़ाई मदद की हाथ.. अंतिम कंधा लगा कर किया संस्कार, दी मुखाग्नि…

Bihar Now

बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी… साइंस, आर्ट्स और कॉर्मस में बेटियों का परचम… प्रिया जायसवाल साइंस की टॉपर …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो