Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हीट वेव कब तक, प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून ?…

पटना. बिहार के अधिकतर जिलों में 13-17 किमी प्रति घंटे की गति से गर्म हवा चल रही है. ज्यादातर जिलों में लू की स्थिति है. अगले पांच दिनों तक मौसम का यही रुख रहनेवाला है. लोगों को मानसून की बारिश के लिए भी अभी धीरज धरना होगा.

मौसम विभाग की सूचना के अनुसार, मानसून के बादल अभी केरल भी नहीं पहुंचे हैं और ये केरल से 250 किमी की दूरी पर अरब सागर में बीते तीन दिनों से स्थिर हैं. दक्षिणी अरब सागर में पश्चिमी हवाओं की बढ़ोतरी से मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है. ऐसे में बिहार में मानसून संभवत: 17-19 जून के बीच पूर्णिया के रास्ते प्रवेश करने की संभावना है.. .

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के केरल पहुंचने में ही अभी 2 दिन का समय और लग सकता है. बता दें कि सामान्य स्थिति में मानसून 1 जून को केरल के तट से टकरा जाता था, लेकिन आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 जून तक इसके केरल पहुंचने की संभावना जताई गई थी. अब इसमें भी देरी हो गई है और माना जा रहा है कि 6 से 9 जून के बीच मानसून के बादल केरल में प्रवेश कर सकते हैं.

वहीं, बिहार में पड़ रही गर्मी की बात करें तो राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा और कटिहार में लू की स्थिति है. अगले पांच दिनों तक मौसम का यही रुख रहेगा और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है…

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान को लेकर पूर्वानुमान व्यक्त किए गए हैं. इनमें पटना में अधिकतम 42 तो न्यूनतम 30, गया में 42/28, औरंगाबाद में 40/28, छपरा में 42/30, मुजफ्फरपुर में 43/30, पूर्णिया में 42/30, सीतामढ़ी में 43/30 और कटिहार में 43 अधिकतम और 30 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है…

Related posts

दरभंगा पुलिस की अनोखी पहल, अफवाहों से बचने के लिए चलाया अभियान

Bihar Now

सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत, मुआवजे को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम…

Bihar Now

पटना के पुराने म्यूजियम में लगी आग, अंदर काम कर रहे मजदूरों को निकाला गया बाहर, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो