Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार : जहरीली शराब का कहर !… दो लोगों की संदिग्ध मौत, दो‌ की हालत गंभीर…

खगड़िया जिले के अलौली थाना के अंबा गांव में 24 घंटे के अंदर दो युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है।आज फिर एक युवक शिवा सद की संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है। परिवार बालो का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से उसके बेटे की मौत हुई है। बेटा शिवा सदा का जैसे ही तबियत बिगङा और उल्टी करने लगा तब मालूम हुआ कि वह जहरीला शराब पिया है

फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है। मृतक के पिता ने बताया कि दोनो लोग एक ही शराब बिक्रेता से शराब लेकर पिया था और दोनो की मौत हो गई है। बताते चले कि कल भी अंबा गांव में एक युवक दिलीप शाह की मौत हो गई थी और दोनो की मौत का बजह परिवार बाले जहरीली शराब के पीने से बता रहें हैं। लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ बताने की बात कह रही है। ह

स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो दो से तीन लोग की हालत गंभीर बनी हुई है और कहीं पर छूपकर इलाज करा रहे हैं। परिवार बाले जब प्राथमिकी दर्ज करबाने जाती है तो पुलिस तैयार नही होती है प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बरीये पदाधिकारी के आदेश मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाती है। ह

पुलिस शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की बात कह रही है लेकिन ग्रामीण इसे दिखावा मान रहे हें। मृतक के पिता की माने तो जहरीली शराब पीने की बजह से शिव सादा की मौत हुई है। वहीं समाजिक कार्यकर्ता की माने तो दो से तीन और लोग जहरीली शराब पीने से विमार है और पुलिस प्रशासन के डर से प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज करा रहें हैं।दिलीप साह की कल मौत हुई थी..

स्थानीय ग्रामीण की माने तो पुलिस दबाब बनाती है की बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दो। हांलाकि पुलिस शराब कारोबारी के खिलाफ छापेमारी की बात तो कर रही है लेकिन मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट, खगड़िया, बिहार नाउ

 

 

 

 

Related posts

Pokies For Real Money Deposit By Phone Bill

Bihar Now

NEET पेपर लीक मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा खुलासा !… मास्टरमाइंड के लिए तेजस्वी के PS प्रीतम ने बुक करवाया था रुम …

Bihar Now

बिहार की सबसे शर्मनाक खबर,शौचालय टंकी में डूबने से दो बच्चों की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो