Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार सरकार पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, बोले- DGP को कोई पावर नहीं, चढ़ावा लेकर हो रही पोस्टिंग

बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर नजर आते हैं। तेजस्वी यह कहते हुए नजर आते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं। इसके अलावा वो अपने आस-पास अनेक तरह के लोगों से घिरे हुए हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के डीजीपी को कोई पावर नहीं है। सरकार में उनके किसी भी रिकमेंडेशन को नहीं माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के अगल-बगल जो चमचे बेचे हैं वह खुलेआम पोस्टिंग कर रहे हैं और पोस्टिंग कैसे होता है और किस तरह से होता है यह सब को पता है।

उन्होंने कहा कि जदयू के नेता भले ही खुले तौर पर इससे इनकार करें लेकिन सबको पता है कि किस तरह से हो रहा है। डीजीपी की सिफारिशों को सीएम नीतीश नहीं मानते हैं लेकिन जो उनके चमचे हैं वही चढ़ावा लेकर पोस्टिंग कर रहे हैं। हालांकि तेजस्वी ने ‘चढ़ावा’ कौन लेते हैं इस पर किसी का नाम नहीं लिया।

वहीं उत्तर प्रदेश में कई रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने पर उन्होंने कहा कि नाम बदलने से क्या होगा, नाम बदलने से दुर्घटना रुक जाएगी क्या। उन्होंने नाम बदलने के फैसले को सिर्फ जनता को भ्रमित करने वाली बातें बताते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या इससे रेल दुर्घटना कम जाएगी ?

आज जो हर दिन कहीं न कहीं रेल दुर्घटना की खबर आ रही है उसपर क्यों ध्यान नहीं देते हैं। इस तरह के काम करने से क्या फायदा होने वाला है।

Related posts

तेजस्वी यादव को गोपालगंज कूच करने की नहीं मिली इजाजत, तेजस्वी के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,अब क्या होगी आरजेडी की रणनीति ?…

Bihar Now

CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, नीतीश कुमार के भाषण के दौरान करीब पहुंचा युवक…. सुरक्षाकर्मियों ने “नीतीश” को हिरासत में लिया …

Bihar Now

दरभंगा के दो पंचायत में जंगली सुअरों और सांडो का आतंक, कई वर्षों से परेशानियों का सामना कर रहे इलाके के लोग,सूचना देने के बाद भी प्रशासन मौन ?….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो