Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी की केंद्रीय टीम पहुंची पटना, लाठीचार्ज की जांच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी रिपोर्ट…

बिहार में सियासी संग्राम के बीच बीजेपी की 4 सदस्यीय टीम पटना पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रही है…विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज की जांच करने के लिए बीजेपी की चार सदस्यीय केंद्रीय टीम पटना पहुंची है।

पटना पहुंचने के बाद टीम के सदस्य डाकबंगला चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने लाठीचार्ज से जुड़ी जानकारी आसपास के लोगों से ली। चार सदस्यी टीम दो दिनों के भीतर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

दरअसल, शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, 10 लाख सरकारी नौकरी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर गुरुवार को बीजेपी ने विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। गांधी मैदान से यह मार्च जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंचा पुलिस ने मार्च को रोक दिया था।

प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया था। इस दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे।

बीजेपी ने दावा किया है कि पुलिस की लाठीचार्ज से उनके एक कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गई है जबकि दर्जनों कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

Related posts

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 25 एजेंडों पर लगी मुहर …कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय निर्माण के लिए करीब 47 करोड़ स्वीकृति…

Bihar Now

सहरसा में एक युवक की मौत !…पैंथर जवान पर पीट पीट कर मार देने का आरोप… मौत या हत्या ?…

Bihar Now

RJD को लगा एक और बड़ा झटका, लालू के करीबी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो