Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी की केंद्रीय टीम पहुंची पटना, लाठीचार्ज की जांच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी रिपोर्ट…

बिहार में सियासी संग्राम के बीच बीजेपी की 4 सदस्यीय टीम पटना पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रही है…विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज की जांच करने के लिए बीजेपी की चार सदस्यीय केंद्रीय टीम पटना पहुंची है।

पटना पहुंचने के बाद टीम के सदस्य डाकबंगला चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने लाठीचार्ज से जुड़ी जानकारी आसपास के लोगों से ली। चार सदस्यी टीम दो दिनों के भीतर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

दरअसल, शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, 10 लाख सरकारी नौकरी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर गुरुवार को बीजेपी ने विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। गांधी मैदान से यह मार्च जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंचा पुलिस ने मार्च को रोक दिया था।

प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया था। इस दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे।

बीजेपी ने दावा किया है कि पुलिस की लाठीचार्ज से उनके एक कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गई है जबकि दर्जनों कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

Related posts

दरभंगा में छात्रा के अपहरण की कोशिश नाकाम, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल ..

Bihar Now

Bihar Now

पटना समेत कई जिलों को लेकर अलर्ट, बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो