Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी के सम्राट का तंज, कहा – जब पक्षी ही उड़ गया, तो विपक्षी एकता क्या होगा ?… बिहार में महाराष्ट्र जैसा हाल होगा…

विपक्षी दलों के तरफ से आयोजित दूसरे चरण की बैठक टल गई है। अब यह बैठक कब होगी इसको लेकर कोई भी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।अब इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ी बात कही है।

सम्राट ने कहा है कि – जब पक्षी ही उड़ गया तो फिर क्या ही विपक्षी एकता होगी। भाजपा तो चाहती है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दल चुनाव लड़े..

दरअसल, महाराष्ट्र में विपक्षी एकता में शामिल शरद पवार की पार्टी एनसीपी में मचे घमासान के बीच बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी एकता की दूसरी बैठक को टाल दिया दिया है। ये बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में बैठक होनी थी।

जिसे स्थगित कर दिया है और नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। जिसके बाद अब इस बैठक रद्द होने को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि – स्वाभिक बात है कि जब पक्षी ही उड़ गया तो फिर कैसी विपक्षी एकता..

इसके आलावा जेडीयू नेताओं के भाजपा के साथ संपर्क को लेकर सम्राट ने कहा कि, कहीं भी कोई ऐसी बता नहीं है। हमसे किसी की संपर्क नहीं है। भाजपा चाहती है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़े और हम उनको हराकर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

नीतीश कुमार को अब डर सताना शुरू हो गया है। उनको समझ में आने लगा है कि उनकी लोकप्रियता खत्म हो रही है। नीतीश कुमार को अपने लोगों पर इसलिए भरोसा नहीं है क्यूंकि उनको सबसे पहले खुद पर ही भरोसा नहीं है..

Related posts

भारत बंद का दिख रहा व्यापक असर…पटना,आरा, बेगूसराय, दरभंगा सहित कई जिलों में ट्रेन का चक्का जाम !…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, कल राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार…

Bihar Now

पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म “सनक” 28 जुलाई को होगी रिलीज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो