Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बेगूसराय के किस अस्पताल में लगाया गया सेनैटाइज ट्यूनल ?…

बेगूसराय में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय में कोरोना कीटाणु नाशक सुरंग का निर्माण कराया गया है। आज इसका विधिवत उद्घाटन अस्पताल उपाधीक्षक आनंद शर्मा ने किया ।

डॉ आनंद शर्मा ने बताया अब अस्पताल में आने वाले डॉक्टर और मरीज सभी इसी सुरंग से होकर गुजरेंगे जहां उनको पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा ,साथ ही साथ इस सुरंग के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा कि वह अपने घर में घर की साफ सफाई किस तरह से करेंगे।

डॉ शर्मा ने बताया की हाइड्रोक्लोराइड किटाणु नासक से विषाणु को समाप्त किया जाता है और उसी कीटाणु नाशक दवा का प्रयोग इस सुरंग में किया जाएगा।

इतना ही नहीं अब चिकित्सकों की सहूलियत के लिए आने वाले मरीजों के सैंपल भी अब इसी के अंदर बनाए गए एक कॉटेज में लिया जाएगा जिससे कि बार-बार चिकित्सकों को सैनिटाइज होने या गलव्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी । कुल मिलाकर बेगुसराय सदर अस्पताल में बनाया गया यह सुरंग आने वाले समय में काफी कारगर साबित होगी ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

बैकफुट पर आए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक… जातीय गणना में शामिल होंगे शिक्षक, कोई और प्रशासनिक कार्य नहीं करेंगे…

Bihar Now

वाहनों की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार, लूट की 3 बाइक भी बरामद…

Bihar Now