Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय गोलीकांड पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश : लगता है कोई साजिश हुई है… “कहीं भी कुछ भी हो सकता है, अलर्ट रहने की जरूरत है”

पटना: बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को हुए गोलीकांड पर बीजेपी ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार में अब जंगल राज नहीं, नीतीश कुमार का गुंडा राज है, जहां हर गुंडा राजा बन गया है. बीजेपी के आरोपों पर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है. मुख्यमंत्री ने बेगूसराय की घटना को साजिश बताया. उन्होंने कहा कि बेगूसराय में किसी ने साजिश की है…

”बेगूसराय में किसी ने जानबूझकर यह किया है. लगता है कोई साजिश हुई है. अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाया गया. हमने अधिकारियों को कह दिया है कि एक-एक चीज पर नजर रखें. मैं तो कह ही रहा हूं एक बार हो गया तो समझ लीजिए कि कहीं भी कुछ भी हो सकता है.” – नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

बेगूसराय गोलीकांड में 7 सस्पेंड, 5 से पूछताछ :

इस बीच, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी और एसपी के नेतृत्व में कई टीमें रेड कर रही हैं. वहीं, बेगूसराय गोलीकांड मामले में बड़ी पहल की गयी है. BSAP की 3 कंपनी, STF की 1 यूनिट को तैनात किया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने इनकी तैनाती की है. दूसरी तरफ, इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने मोबाइल टीम के 7 प्रभारी को सस्पेंड किया गया है. इसके साथ-साथ पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 लोगों को हिरासत में लिया है.

Related posts

दिल्ली से दरभंगा आ रही फ्लाइट का AC हुआ बंद, यात्रियों का गर्मी से हुआ बुरा हाल…

Bihar Now

400 Percent Deposit Bonus Casino Uk

Bihar Now

बिहार दिवस पर बिहारवासियों को सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई, कहा – बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है.. ज्ञान की भूमि है बिहार..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो